प्रोटीन की कमी से होने वाले रोगों का मानव शरीर में क्या प्रभाव पड़ता है?
प्रोटीन की कमी से होने वाले रोगों के मानव शरीर में निम्न प्रभाव पड़ते हैं
- बच्चों का शरीर सूजकर फूल जाता है।
- उसे भूख कम लगती है।
- स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।
- त्वचा पीली, शुष्क, काली, धब्बेदार होकर फटने लगती है।
- शरीर सूखकर दुर्बल हो जाता है।
- आँखें कांतिहीन हो जाती हैं एवं अंदर धंस जाती हैं।